दुर्ग

शहर बना डंपिंग यार्ड,सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर रहा नगर निगम प्रशासन - डॉ. प्रतीक उमरे

521111120260712291002167868.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सफाई व्यवस्था को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दीपावली बीत जाने के बाद भी दुर्ग शहर को कचरे के ढेर से मुक्ति नहीं मिल पाई है।शहर को साफ-सुथरा रखने के तमाम दावे पूरी तरह से खोखले और झूठे साबित हुए हैं।धरातल पर स्थिति यह है कि त्योहार खत्म होने के बाद शहर के वार्डों,मुख्य सड़कों और अंदरूनी मोहल्लों में कचरे का अंबार लगा हुआ है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दीपावली के चलते आम जनता ने अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की सफाई की थी,जिससे कचरे की मात्रा सामान्य दिनों से अधिक थी।नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि त्योहार के तुरंत बाद अतिरिक्त मुस्तैदी दिखाकर त्वरित गति से कचरा उठाव सुनिश्चित करता।लेकिन इसके विपरीत निगम प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।आलम यह है कि हर तरफ पटाखे का बारूदी कचरा,जूठी प्लेटें,प्लास्टिक और सड़ा-गला वेस्ट बिखरा पड़ा है,जिससे पूरा शहर डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका है।उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता अब अपने घरों का कचरा बाहर सड़कों पर फेंकने को मजबूर है।दुर्ग के अंदरूनी मोहल्लों की स्थिति तो बद से बदतर हो चुकी है।कुछ चुनिंदा जगहों पर नाममात्र की सफाई कर अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और अपने काम की इतिश्री कर रहे हैं।जगह-जगह बिखरे इस कचरे के कारण जहां एक ओर शहर का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है,वहीं दूसरी ओर संक्रामक बीमारियों के फैलने के खतरे की आशंका है। दुर्ग नगर निगम की सफाई व्यवस्था सिर्फ और सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। अधिकारी सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने और फाइलों में आंकड़े चमकाने में व्यस्त हैं,जबकि जमीन पर आम जनता गंदगी के बीच रहने को अभिशप्त है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.