ब्रेकिंग

पुलिस परिवार की बेटी गायिका पूर्वा श्रीवास्तव ने बीबीए में हासिल किया स्वर्ण पदक, राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित

365101120261142391002164961.jpg

-गायन के क्षेत्र में भी 50 से अधिक प्रथम पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं पूर्वा, बॉलीवुड कलाकारों से भी मिल चुकी है प्रशंसा
दुर्ग।
प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर दुर्ग की होनहार बेटी एवं गायिका पूर्वा श्रीवास्तव ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की पढ़ाई करने वाली पूर्वा ने वर्ष 2021-2024 बैच में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पूर्वा की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और समर्पण का परिणाम है। खास बात यह है कि पूर्वा ने पढ़ाई के साथ-साथ संगीत और गायन के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। गायन के क्षेत्र में अब तक उन्हें 50 से अधिक प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। पूर्वा को बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार आनंद-मिलिंद और वरिष्ठ गायिका पूर्णिमा के साथ मंच साझा करने का अवसर मिल चुका है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली भी उनके गायन की भूरी-भूरी प्रशंसा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी पूर्वा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया था।
पूर्वा श्रीवास्तव पुलिस परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता डॉ. यशवंत श्रीवास्तव दुर्ग स्थित रेंज साइबर थाना में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पूर्वा की उपलब्धियों को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया है। विशेष रूप से आईजी अभिषेक शांडिल्य ने दुर्ग जिले में पदस्थापना के दौरान पूर्वा को निरंतर प्रोत्साहित किया और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
पूर्वा की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ मंच, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, शुभचिंतकों तथा दुर्ग शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान विधायकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी रामगोपाल गर्ग, आईजी अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक अकादमी चंदखुरी  अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, मनीषंकर चंद्रा, अभिषेक झा,  कीर्तिन राठौर,  आशीष बंछोर,  संजय ध्रुव, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू,  चंद्रप्रकाश तिवारी,  देवांश राठौर, सीएसपी हरीश पाटिल सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पूर्वा को शुभकामनाएं दीं।
रेंज साइबर थाना दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनूप लकड़ा, विभिन्न थाना एवं शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों, रेंज साइबर थाना स्टाफ तथा भारती विश्वविद्यालय के एमडी सुशील चंद्राकर, जय चंद्राकर एवं कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र स्वर्णकार ने भी पूर्वा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पूर्वा की सफलता इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में एक साथ उत्कृष्ट मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि न केवल पुलिस परिवार, बल्कि दुर्ग शहर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.