होम / दुर्ग / रिटेंशन स्कीम में ₹6 प्रति वर्गफीट की दर पर बनी सहमति, जनहित संघर्ष समिति ने सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय का जताया आभार
दुर्ग
-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भिलाईवासियों को बड़ी सौगात, हजारों लोगों ने सांसद विजय बघेल का किया भव्य स्वागत
भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के आवासों में रह रहे रिटेंशनधारियों एवं थर्ड पार्टी आवासधारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के अथक प्रयासों तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीएसपी आवास रिटेंशन स्कीम में ₹6 प्रति वर्गफीट की दर पर सहमति बनी है।
इस निर्णय से लंबे समय से रिटेंशन स्कीम को लेकर परेशान हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर जनहित संघर्ष समिति ने सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल के भिलाई पहुंचने पर हजारों की संख्या में नागरिकों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि रिटेंशनधारियों की समस्या लंबे समय से हजारों परिवारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। ऐसे में ₹6 प्रति वर्गफीट की दर पर सहमति बनना भिलाईवासियों के लिए दीपावली और राज्य स्थापना दिवस का बड़ा उपहार है।
इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ से जुड़े शारदा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह भिलाई की जनता की बड़ी जीत है। सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने दिल्ली से लेकर भिलाई तक इस मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठाया और हजारों परिवारों की परेशानी को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए। राज्य स्थापना दिवस पर भिलाई की जनता के लिए इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता।
इस अवसर पर कन्हैया सोनी, सुभाष साव, भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद उपाध्याय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशु पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र साहू, रविशंकर सिंह, राजेश सिंह, डागेश्वर परगनिया, रामकुमार धनकर, सुभाष शर्मा, संतोष जायसवाल, बंटी नाहर, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.