-जिले के लगभग 4315 आंगनबाड़ी केंद्र में चलाया जा रहा है पोषण माह अभियान
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के लगभग 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है और कार्यकर्ता पालकों को व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन किया जा रहा है। भोजन में हरी साग-सब्जियॉ, पौष्टिक आहार के रूप में शामिल करने के लिए पालकों को बताया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न गतिधिविधयों में शामिल कर उनका बौद्धिक विकास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का आयोजन राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान योजना का 1 सितम्बर 24 से संचालन किया जा रहा है। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधी व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास के निर्देश अनुसार इस वर्ष भी 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जाना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.