ब्रेकिंग

WINBUZZ ऐप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

84302112026123353whatsappimage2026-11-02at6.02.01pm.jpeg

-₹4.93 लाख नगद सहित 18 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 22 एटीएम कार्ड और 4 एक्टिवा जब्त, मासिक वेतन पर काम कर रहे थे आरोपी
दुर्ग।
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और जुआ के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए WINBUZZ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित मकान में दबिश देकर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से ₹4 लाख 93 हजार नगद सहित लाखों रुपये की सामग्री जब्त की है। गिरोह का मुख्य संचालक देवेंद्र कुमार साहू सहित अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी स्मृतिनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूंगटा कॉलेज के पीछे जी-9 टावर के पास राजा गार्डन स्थित देवेंद्र कुमार साहू के मकान में WINBUZZ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े (23 वर्ष), निवासी अर्जुन नगर, थाना वैशाली नगर तथा डिकेश प्रसाद तिवारी (22 वर्ष), निवासी अर्जुन नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
-मासिक वेतन पर करते थे सट्टा संचालन का काम
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवेंद्र कुमार साहू अपने साथियों के साथ मिलकर WINBUZZ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करता था। गिरफ्तार दोनों आरोपी इस अवैध कारोबार में मासिक वेतन के आधार पर काम करते थे। सट्टा संचालन के लिए लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों एवं एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था।
जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि कथित तौर पर कुछ खाताधारकों की जानकारी के बिना उनके बैंक खातों का उपयोग सट्टे के अवैध लेन-देन में किया जा रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
-भारी मात्रा में नगदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹4,93,000 नगद, 3 लैपटॉप, 1 आईपैड और विभिन्न कंपनियों के 18 स्मार्ट मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा 22 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की 10 पासबुक, 4 एयरटेल बैंक QR कोड स्कैनर, 1 एयरटेल वाई-फाई डिवाइस, 4 होंडा एक्टिवा स्कूटर तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
-मुख्य संचालक की तलाश जारी
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4) और 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी देवेंद्र कुमार साहू और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
-बैंक खाते और एटीएम कार्ड किसी को न दें : पुलिस
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी उपलब्ध न कराएं। बैंक खाते को किराये पर देना या उसके माध्यम से संदिग्ध लेन-देन कराना कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। ऑनलाइन सट्टा अथवा संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.