दुर्ग

तपस्वियों की तपस्या अनुमोदना में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

87902112026121153whatsappimage2026-11-02at5.32.20pm.jpeg

-श्रीमती नंदा देवी पारख के 119 एवं श्रीमती किरण देवी संचेती के 98 उपवास की तपस्या अनवरत जारी

Image after paragraph


दुर्ग। जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब दुर्ग में श्रीमती नंदा देवी पारख एवं श्रीमती किरण देवी संचेती की कठिन तपस्या की अनुमोदना एवं अभिनंदन का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती नंदा देवी पारख द्वारा 119 उपवास एवं श्रीमती किरण देवी संचेती द्वारा 98 उपवास की कठिन तपस्या की जा रही है। दोनों तपस्वियों की यह साधना अनवरत जारी है। उनके त्याग, तप, संयम और दृढ़ संकल्प को नमन करते हुए उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने भावपूर्ण अनुमोदना की।
कार्यक्रम नेपाल केसरी, मानव मिलन संस्थापक, राष्ट्र संत परम पूज्य डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। उनके मंगलमय सानिध्य ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।
ओसवाल जैन पंचायत के सभी धटक दलों के के सदस्यों की विशेष उपस्थिति में यह आयोजन हुआ।  तप अनुमोदना एवं अभिनंदन समारोह का सुंदर संयोजन श्रमण संघ महिला मंडल द्वारा किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने अत्यंत भावपूर्ण भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से ऐसा भक्तिमय समां बांधा कि पूरा भवन भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए तपस्वियों की अनुमोदना में अपनी सहभागिता निभाई।
छाजेड़ परिवार, पारख परिवार एवं लुनावत परिवार के आतिथ्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ दुर्ग द्वारा आयोजित इस समारोह में तपस्वियों के प्रति समाजजनों ने अपनी श्रद्धा एवं मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। निश्चित ही तपस्या आत्मशुद्धि, आत्मबल और संयम की अनुपम साधना है। दोनों तपस्वियों की तप आराधना संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.