-आयुक्त लीना कोसम ने इंदिरा मार्केट से बनियापारा तक किया निरीक्षण, व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील
दुर्ग। दीपावली पर्व को देखते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य विभाग शहर के प्रमुख बाजारों सहित सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।
इसी कड़ी में शनिवार सुबह आयुक्त लीना कोसम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट सहित आसपास के बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी चौक से इंदिरा मार्केट होते हुए बनियापारा तक पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाजार क्षेत्रों में नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और नालियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि दुकानों से निकलने वाले कचरे को सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही सौंपें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की सहभागिता भी जरूरी है।
आयुक्त ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के सभी 60 वार्डों में विशेष सफाई अभियान के तहत साफ-सफाई एवं नालियों की सफाई कराई गई है। प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भी विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों और व्यापारियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके।
नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य दीपावली पर्व के दौरान पूरे शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.