दुर्ग

करंट से विनोद निषाद की मौत नगर निगम की घोर लापरवाही का परिणाम : धीरज बाकलीवाल

86231102026114924whatsappimage2026-10-31at4.53.48pm.jpeg

-कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग
दुर्ग।
शहर के सिकोला भाठा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित होने से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी विनोद निषाद की दर्दनाक मौत के मामले में कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। घटना को नगर निगम की विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों में गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 28 अक्टूबर 2026 को बिजली के खंभे में करंट उतरने से विनोद निषाद की असमय मौत हो गई। कांग्रेसजनों ने कहा कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि विद्युत खंभों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था में बरती गई गंभीर लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते विद्युत खंभों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किया गया होता तो संभवतः आज एक परिवार का सहारा उनके बीच होता। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।
प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त के समक्ष घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग रखी। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने की मांग की, ताकि परिवार को भविष्य में आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
कांग्रेसजनों ने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल सड़क, नाली और निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उसका दायित्व है। यदि शहर में बिजली के खंभे ही लोगों की जान के लिए खतरा बन जाएं तो यह निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि शहर के सभी वार्डों में विद्युत खंभों, खुले तारों एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्था का तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वर्गीय विनोद निषाद की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। एक परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है। परिवार को असहनीय पीड़ा के साथ आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना नगर निगम की घोर लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता को उजागर करती है। आखिर आम नागरिक की जान की कीमत क्या है? क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?
बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी स्पष्ट मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए। केवल जांच का आश्वासन पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार को तत्काल राहत और न्याय मिलना चाहिए। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर उनकी आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंग दिकोला, दीपक साहू, अजय मिश्रा, विजयंत पटेल, भास्कर कुंडले, मनीष बघेल, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, पायल पाटिल, देवश्री साहू, मनोज सिन्हा, मनीषा सोनी, देव सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, अशोक मेहरा, लता साहू, गौरव उमरे, चंद्रमोहन गभने, मनीष सोनवानी, भूपेश सेन, ईश्वर साहू, हिमांशु सिन्हा, अमित सेन सहित सिकोला भाठा क्षेत्र के निवासी, कांग्रेसजन एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.