दुर्ग

‘एक पौधा बेटी के नाम’ अभियान के तहत 10 नवजात बच्चियों की माताओं को भेंट किए गए पौधे

74331102026114401whatsappimage2026-10-31at5.07.03pm.jpeg

दुर्ग। पाण्डु रंग रामा राव जिला चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित मातृत्व एवं शिशु विभाग के तृतीय तल में ‘एक पौधा बेटी के नाम’ अभियान के तहत 10 नवजात बच्चियों की माताओं को पौधे भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके सम्मान एवं महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रूढ़िवादी मानसिकता को समाप्त करने का संदेश देना है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
उल्लेखनीय है कि यह आयोजन विगत कई माह से जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नवजात बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ ही उनके नाम पर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
मातृत्व एवं शिशु विभाग में आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के साईं भक्त हरीश चंद ठाकुर, के.आर. मुदलियार, करणी सेना के जिला अध्यक्ष नीलू सिंह, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर सहित वार्ड सिस्टर स्वाति, प्रदीप, राधिका एवं दिल्ली वार्ड के अन्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए इस तरह की सामाजिक पहल को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
‘एक पौधा बेटी के नाम’ अभियान समाज को यह प्रेरक संदेश दे रहा है कि बेटी का जन्म खुशियों और गर्व का विषय है। बेटियों के सम्मान के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी प्रत्येक परिवार को लेना चाहिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.