होम / राजनीति / राज्योत्सव पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ, बोले– सुशासन की सरकार में हर वर्ग का विकास, दुर्ग को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात
राजनीति
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव के अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि सुशासन की सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, महिलाएँ और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग विधानसभा में विकास को नई गति मिली है। सड़क, भवन, नाली, पुल-पुलिया, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक बड़े विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है। वर्षों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के साथ ही शहर के सुनियोजित विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि दुर्ग को बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएँ और मजबूत आधारभूत संरचना मिले, जिससे आम नागरिकों का जीवन और अधिक सुविधाजनक बने।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। जनता के विश्वास और सहयोग से हम दुर्ग के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है सुशासन की सरकार, हर वर्ग का विकास और विकसित दुर्ग। हमने विकास के जो वादे किए हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। राज्योत्सव का यह अवसर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.