-मालवीय नगर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर जुटेंगे समर्थक, किसान हितों के लिए किए गए योगदान को किया जाएगा याद
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जननेता, पूर्व विधायक एवं प्रख्यात किसान नेता स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 अक्टूबर, शुक्रवार को दुर्ग के मालवीय नगर चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उपस्थितजन उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में उनके योगदान का स्मरण करेंगे।
कार्यक्रम की आयोजक एवं पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी नागरिकों, कांग्रेसजनों एवं स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर के शुभचिंतकों से सादर उपस्थित होने की अपील की है।
स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जननेताओं में शामिल रहे। उन्होंने वर्ष 1975 से 2005 तक लगातार 30 वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय तक मार्कफेड एवं फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। किसान नेता के रूप में उन्होंने किसानों की समस्याओं और उनके हितों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों के लिए कार्य किया।
उनका राजनीतिक जीवन जनसेवा, संगठनात्मक सक्रियता और किसान हितों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों, योगदान और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम का समय: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जबकि प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम का आयोजन मालवीय नगर चौक, दुर्ग स्थित स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा।
पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा उनके किसान हितैषी योगदान को नमन करने का आग्रह किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.