-29 और 30 अक्टूबर को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूल रहेंगे बंद
दुर्ग।दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश तथा चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए दुर्ग जिले में 29 और 30 अक्टूबर 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर और सुकमा जिलों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
चक्रवाती तूफान और अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी पत्र क्रमांक GENS-21/2226/2026/20-3, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, दुर्ग जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं बीएसपी के अंतर्गत संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 और 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिकूल मौसम के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानियों तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.