ब्रेकिंग

शरद पूर्णिमा पर यूथ हॉस्टल सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की वादियों का रोमांचक सफर तय किया बाइक से 

35728102026120211whatsappimage2026-10-28at5.18.18pm.jpeg

-यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के 'नेचर ब्यूटी बाइक एडवेंचर ट्रैकिंग' में दुर्ग-भिलाई और रायपुर के 80 से अधिक सदस्यों की रही भागीदारी 
भिलाई।
शरद पूर्णिमा पर प्रकृति यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की राजनांदगाँव इकाई ने एक दिवसीय 'नेचर ब्यूटी बाइक एडवेंचर ट्रैकिंग' का आयोजन किया। इस अनूठे सफर में दुर्ग, भिलाई और रायपुर के 51 सदस्यों सहित कुल 80 महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के अनछुए प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया।
-डोंगेश्वर महादेव और चोरड़ाधाम की प्राकृतिक छटा से हुई सफर की शुरुआत
दुर्ग-भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी ने बताया कि ट्रैकिंग का पहला पड़ाव डोंगेश्वर महादेव चोरड़ाधाम रहा, जहाँ की प्राकृतिक छटा ने सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहाँ पहाड़, झरने, नदियाँ और झीलों का अद्भुत और मनोहारी संगम देखने को मिलता है। दुर्ग-भिलाई इकाई के चेयरमेन के. सुब्रमण्यम ने बताया कि डोंगेश्वर महादेव से साल्हेवारा के बीच ऊँचे पहाड़, गहरी खाइयां, घने जंगल और रोमांचक रास्तों ने सभी का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों ने यहाँ शुद्ध प्राणवायु का लाभ लिया। साल्हेवारा में भोजन के पश्चात दल ठाढ़पानी वॉटरफॉल (सरईपतेरा) पहुँचा, जो छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात के लघु रूप जैसा प्रतीत होता है। यहाँ सदस्यों ने वॉटरफॉल में जी भरकर जल क्रीड़ा की और जमकर मजे लिए।
-बेतालरानी घाटी के 17 मोड़ और शरद पूर्णिमा की अमृत खीर का प्रसाद
दुर्ग-भिलाई इकाई के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अवधिया ने बताया कि वॉटरफॉल के बाद सदस्य साल्हेवारा से छुईखदान की ओर बढ़े और सूर्यास्त से पहले बेतालरानी घाटी पहुँचे। हेयर पिन जैसे 17 घुमावदार मोड़ों वाली यह घाटी बेहद रोमांचक है। दूर-दूर तक फैली मैकल पर्वत श्रृंखला और आकाश को छूते पेड़ों की ऊँचाइयाँ इस सफर में चार चांद लगा रही थीं। इसके बाद छुईखदान में चाय-नाश्ते के साथ शरद पूर्णिमा की अमृत खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
-इन सभी की सराहनीय सहभागिता से सफल रहा आयोजन
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राजनांदगांव इकाई के पदाधिकारी राजेन्द्र वर्मा, मिनेश मिश्रा, अनुराज श्रीवास्तव, अजय बाम्बेश्वर सहित दुर्ग-भिलाई इकाई के सचिव सुबोध देवाँगन, अंशुल देवाँगन, प्रिया जांगड़े, के. स्तुति, निखिल त्रिपाठी, काशवी त्रिपाठी, मोहम्मद अलमास, संजय द्विवेदी, पी. के. द्विवेदी, सुधा द्विवेदी, किशोर छबलानी, लिगेन्द्र वर्मा, अथर्व वर्मा, योगेन्द्र वर्मा, एकाग्र वर्मा, संजीव सिंह, रूपेश साहू, तोरणलाल साहू, मोरध्वज साहू, तिलक साहू, कविता छाबड़ा, जयशंकर शर्मा, भानुप्रिया शर्मा, अजय धोबले, चैतन्य ऋषि, राजश्री श्रृंगार पुतले, जे. आर. दिल्लीवार, माधव राव शेरके, प्रतिभा शेरके, त्र्यंबक बंजारे, संजय महाजन, नवीन सिंह, देशबन्धु शर्मा, दिव्या शर्मा, किरण शर्मा, श्रेया शर्मा, आदित्य शर्मा, अंशु पाण्डेय, ममता पाण्डेय, निशिता पाण्डेय, दयाशंकर पाल, लता पाल, आदित्य पाल, अजय पाल, बृजभूषण मिश्रा, आनन्द शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, वैभवी शुक्ला तथा राजनांदगांव इकाई के अन्य सभी सदस्यों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.