ब्रेकिंग

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

21528102026130732whatsappimage2026-10-28at6.34.29pm.jpeg

-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

Image after paragraph


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 30 अक्टूबर को दुर्ग शहर में प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग एवं भिलाई जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। उनके दुर्ग आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, दायित्व निर्धारण तथा विभिन्न व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दुर्ग शहर में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी की उपस्थिति से इस कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया है। दुर्ग जिले का इतिहास रहा है कि यहां आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ऐतिहासिक सफलता मिली है। इस बार भी हमें ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत करना है, जिससे दुर्ग की संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का संदेश पूरे देश में जाए।
श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा एसआईआर को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण और पात्र मतदाताओं की सही पहचान अत्यंत आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे तथ्यों के आधार पर जनता के बीच जाकर एसआईआर की आवश्यकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भूमिका को स्पष्ट करें। 
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि 30 अक्टूबर की पदयात्रा को सफल बनाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, जागरूकता और संगठन की एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। दुर्ग जिले के सभी मंडलों, मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपे गए दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए, ताकि कार्यक्रम में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संपन्न हों।
कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। पदयात्रा के दौरान अनुशासन, व्यवस्थाओं और आपसी समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो और लोकतंत्र की मजबूती तथा संगठनात्मक एकता का संदेश आम जनता तक पहुंचे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि किसी भी बड़े संगठनात्मक कार्यक्रम की सफलता सुनियोजित तैयारी, स्पष्ट दायित्व निर्धारण और अनुशासित कार्यप्रणाली पर निर्भर करती है। दुर्ग में आयोजित होने वाली यह पदयात्रा संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करें, निर्धारित जिम्मेदारियों की नियमित समीक्षा करें और आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
श्री पाणिग्रही ने कहा कि दुर्ग के कार्यकर्ताओं में संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने की क्षमता और अनुभव है। सभी निर्धारित योजना के अनुरूप काम करें, समय-समय पर तैयारियों की समीक्षा करें और किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी न आने दें। केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अनुशासन, एकजुटता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बनना चाहिए।
बैठक में मंचासीन अतिथियों के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिकेश सेन, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन तथा जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया तथा आभार भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने व्यक्त किया। 
आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजेश बृजपुरिया, महेश वर्मा चंद्रिका चंद्राकर माया बेलचंदन पदमा देवांगन उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,मनोज सोनी, अशोक राठी,राजीव पांडेय, दया सिंह, कार्यक्रम टोली सदस्य, एल्डरमैन कांति लाल जैन,गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता नितेश साहू, रजा खोखर, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, सह प्रभारी लोकमणी चंद्राकर, कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सह प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल हिमांशु सिंह सौरभ जयसवाल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, सहित बड़ी संख्या में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.