-सर्किट हाउस रायपुर में शाल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित, समारोह में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और किसान रहे उपस्थित

दुर्ग/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को रायपुर स्थित सर्किट हाउस में ठाकुर कमलेश सिंह राजपूत को ‘उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके कृषि क्षेत्र में योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी कर्मवीर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय और अखिलेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धेय स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय के परिवारजन सहित दूर-दराज से आए किसान भी शामिल हुए। समारोह में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
ठाकुर कमलेश सिंह राजपूत को मिले इस सम्मान को कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सराहना के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने सम्मानित कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.