ब्रेकिंग

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शासन का जताया आभार

96228102026120037whatsappimage2026-10-28at5.18.00pm.jpeg

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी किए जाने पर आभार जताया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा है कि इससे सभी शासकीय कर्मियों को एक बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का भी धन्यवाद किया है, जिनके सहयोग और सकारात्मक रुख से यह सौगात संभव हो सकी है। संघ ने इसे तमाम कर्मचारी संगठनों के लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया है। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कई बार गंभीर एवं जटिल बीमारियों या दुर्घटनाओं के समय आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कर्मचारी समय पर अपना और अपने परिजनों का बेहतर इलाज नहीं करा पाते थे। ऐसे समय में यह योजना एक जीवन रक्षक कवच साबित होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ इस बहुप्रतीक्षित मांग को पिछले कई वर्षों से लगातार उठा रहा था। कर्मचारी जगत का मानना है कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें आर्थिक चिंताओं से मुक्त कर बेहतर सेवाएँ देने के लिए भी प्रेरित करेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.