दुर्ग

गरीबों से अंशदान लेकर कुंडली मार कर बैठा है निगम प्रशासन - डॉ. प्रतीक उमरे

95126102026130332photo-6.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में गरीबों के हक पर डाका डालने और प्रशासनिक नाकामी को लेकर निगम प्रशासन की बदहाल कार्यप्रणाली पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि 'मोर मकान मोर आस' घटक के तहत गरीब परिवारों से अंशदान की राशि जमा कराने के बावजूद वर्षों से उन्हें मकानों का पजेशन नहीं दिया गया है,जो सीधे तौर पर गरीबों के साथ क्रूर मजाक है।डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि पोटिया और बोरसी बेल्ट में गरीबों के लिए बहुमंजिला इमारतों का निर्माण तो कर दिया गया,लेकिन नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण वहां आज तक बिजली कनेक्शन, पेयजल (ओवरहेड टैंक) और पहुंच मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित नहीं की जा सकीं।नतीजा यह है कि सालों से खाली पड़े ये सरकारी आवास अब खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। खिड़कियां, दरवाजे और बिजली के तार चोरी हो चुके हैं और यह परिसर असामाजिक तत्वों एवं नशाखोरों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है।उन्होंने सवाल उठाया कि जिन गरीब परिवारों ने अपने पेट काटकर ₹75,000 की गाढ़ी कमाई निगम के खाते में जमा की थी, वे आज भी झुग्गियों में या भारी-भरकम किराया देकर रहने को मजबूर हैं। निगम प्रशासन केवल दावा-आपत्ति मंगाने का ढोंग कर समय काट रहा है, जबकि धरातल पर आवंटन की कोई ठोस नियमावली लागू नहीं की जा रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रशासनिक पक्षपात पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ नियमों को ताक पर रखकर ₹3 लाख से अधिक आय वालों और बिना जमीन वाले अपात्र लोगों को करोड़ों का फर्जीवाड़ा करते हुए आवास बांट दिए गए।वहीं दूसरी तरफ प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के लिए उन गरीब ग्रामीणों और शहरी हितग्राहियों पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे रहा है जो किन्हीं प्रशासनिक व आर्थिक कारणों से निर्माण पूरा नहीं कर पाए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.