दुर्ग

कैट की दीपावली एग्जिबिशन में उमड़ी भीड़, स्वदेशी उत्पादों और महिला उद्यमियों के हुनर ने मोहा मन

82826102026122508whatsappimage2026-10-26at5.51.05pm(1).jpeg

-48 स्टॉलों में सजे हस्तनिर्मित उत्पाद, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को मिला प्रोत्साहन

Image after paragraph


दुर्ग। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित दीपावली एग्जिबिशन में रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सिटी सेंटर मॉल, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स के पास आयोजित इस प्रदर्शनी में दुर्ग-भिलाई की महिलाओं ने 48 स्टॉल लगाए, जहां स्वनिर्मित, पारंपरिक और आकर्षक फैंसी उत्पादों ने लोगों का ध्यान खींचा। दीपावली से पहले आयोजित इस प्रदर्शनी ने शहर में त्योहार की रौनक बढ़ा दी है। रविवार को यहां दिनभर खरीदारी के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा और देर शाम तक प्रदर्शनी स्थल पर चहल-पहल बनी रही। दीपावली एग्जिबिशन में महिलाओं द्वारा तैयार विविध उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। स्टॉलों पर गिफ्ट हैंपर्स, चॉकलेट, घरेलू स्किन केयर उत्पाद, हर्बल कॉस्मेटिक्स, हर्बल हेयर ऑयल, साबुन, परफ्यूम, साड़ियां, सूट, ज्वेलरी, कपड़े, चादर, गर्म कपड़े, भगवान की पोशाक, हैंडीक्राफ्ट, हैंडबैग और डिजाइनर रंगोली सहित अनेक उत्पाद उपलब्ध रहे। इसके अलावा गोबर से बने विशेष उत्पाद, मिट्टी और गोबर के दीपक, अचार, पापड़, मुखवास, तिल-गुड़ के लड्डू तथा अन्य घरेलू और स्वनिर्मित वस्तुओं को भी लोगों ने पसंद किया। दीपावली पर घरों को सजाने और अपनों को उपहार देने के लिए उपयोगी सामग्री की विशेष मांग रही।  प्रदर्शनी में खरीदारी के साथ खानपान और मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था रही। खाऊ ठेला आकर्षण का केन्द्र रहा। यहां महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने गुपचुप, चाट, पापड़ी चाट,भेल, साबूदाना बड़े, दाबेली और कोल्ड कॉफी का आनंद लिया। वहीं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

Image after paragraph

मनोरंजक खेलों ने आयोजन को और भी रोचक बना दिया। यह दीपावली एग्जिबिशन कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कैट राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद जैन, उपाध्यक्ष अमर परवानी, चेयरमैन विक्रम सहदेव, आरएडीए अध्यक्ष कैलाश खेमानी, पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल, पीसीसी महासचिव राजेन्द्र साहू, सभापति श्याम शर्मा, पूर्व सभापति राजेश यादव, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह, समाजसेवी अरविंद वोरा, वार्निका शर्मा, चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, प्रहलाद रुंगटा, कैट अध्यक्ष प्रकाश सांखला, कैट चेयरमैन पवन बड़जात्या, लघु कुटीर उद्योग अध्यक्ष संजय चौबे, कैट युवा विंग अध्यक्ष रवि केवलतानी,   अनिल बल्लेवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। उन्होने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
 प्रदर्शनी की आयोजक  कैट दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि कैट लंबे समय से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अपने हाथों से उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं को उनके प्रदर्शन और बिक्री के लिए पर्याप्त बाजार नहीं मिल पाता। महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कैट की महिला इकाई लगातार मेले और प्रदर्शनियों का आयोजन कर रही है।  प्रदर्शनी के दौरान कैट दुर्ग जिला महिला इकाई की गूंजा पींचा, नीति बल्लेवार, रंजना गुप्ता, शारदा गुप्ता, सविता पाध्ये, रुपल गुप्ता, मधू शर्मा, नेहा तिवारी, नेहा खंडेलवाल, प्रतिभा पुरोहित, रेखा रुपारेल, नविता शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.