दुर्ग

गांव की जरूरत और संसाधनों के आधार पर बनेगी विकास योजना

946300920261346571001971138.jpg

-विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत VGPP प्रशिक्षण में युक्तधारा पोर्टल, वाटर बजट और ग्रामीण सहभागिता पर जोर
दुर्ग।
गांव की विकास योजना अब स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर तैयार होगी। इसी उद्देश्य से विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) को लेकर जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुआ।
प्रशिक्षण में मैदानी अमले को ग्राम पंचायतों में VGPP तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत की मौजूदा परिसंपत्तियों का मानचित्रण, स्थानीय आवश्यकताओं की प्रविष्टि, विकासात्मक अंतराल की पहचान और संभावित कार्यस्थलों के चयन की ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई गई। योजना तैयार करते समय स्थानीय परिस्थितियों और ग्राम पंचायत की प्राथमिक जरूरतों को ध्यान में रखने पर जोर दिया गया।
-वाटर बजट से तय होगी जल संरक्षण की प्राथमिकता
प्रशिक्षण में वाटर बजट पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम पंचायत में उपलब्ध जल संसाधनों और पानी की आवश्यकता का आकलन कर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्यों को विकास योजना में प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई।
-ग्रामीणों की सहभागिता से बनेगी योजना
अधिकारियों ने बताया कि VGPP में ग्राम सभा एवं सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन के माध्यम से ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों को योजना में शामिल किया जाएगा। इससे रोजगार, जल सुरक्षा, आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को एकीकृत विकास योजना से जोड़ा जा सकेगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य मैदानी अमले को विकसित भारत–जी राम जी एवं VGPP की प्रक्रिया में दक्ष बनाना तथा आगामी ग्राम सभाओं में प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
प्रशिक्षण में ईई आरईएस दुर्ग, जनपद पंचायत दुर्ग, पाटन एवं धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत सचिव के  सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.