ब्रेकिंग

2 करोड़ की लागत से संवरेगा रिसाली दशहरा मैदान

60430092026123613whatsappimage2026-09-30at6.02.39pm.jpeg

-विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कर रखी विकास कार्यों की आधारशिला
-कहा- रिसाली के विकास के लिए पैसों की नहीं होगी कमी
रिसाली।
रिसाली के हृदय स्थल कहे जाने वाले दशहरा मैदान के कायाकल्प की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया और आधारशिला रखी।
सौंदर्यीकरण कार्य के तहत दशहरा मैदान में हाईमास्क लाइट, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, 100 फीट ऊंचा फ्लैग मास्क, कबड्डी मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम तथा भव्य प्रवेश द्वार सहित विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इन सुविधाओं के विकसित होने से मैदान को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रिसाली दशहरा मैदान केवल एक मैदान नहीं, बल्कि रिसाली की पहचान और यहां की धड़कन है। मैदान में वर्षभर खेल प्रतियोगिताओं के साथ दशहरा-दिवाली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से मैदान के विकास की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
चंद्राकर ने कहा कि रिसाली के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कुछ दिनों पहले रिसाली के 40 वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है और कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। सड़क, नाली, बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार रिसाली को एक आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और उज्ज्वला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह अधोसंरचना विकास में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। दशहरा मैदान के विकसित होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर रिसाली का नाम रोशन कर सकेंगे।
कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, दशरथ साहू, गुड्डू झा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, समाजसेवी सोनू राम सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर निगम रिसाली के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.