-खेल प्रतियोगिताओं के साथ की गई बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेक्टर पाटणकर कॉलोनी परियोजना दुर्ग शहरी द्वारा पचरीपारा स्थित मंगल भवन में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राही महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक-28 की पार्षद ममता ओमप्रकाश सेन थी। विशेष अतिथि के रूप में रौशनी साहू, आशा देवांगन, अनसुईया साहू, चंचल मंडावी, चेतना पटेरिया, सोनल भीमज्याणी, विमला राजपूत, अनीता भोई उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हितग्राहियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद ममता ओमप्रकाश सेन और अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनकी माताओं को बच्चों के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए खिलौना बैंक की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा मुनगा के पौधे का रोपण भी किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान कर उनके द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना की गई तथा उनका हौसला बढ़ाया गया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के हितग्राही महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.