
दुर्ग। पद्मनाभपुर निवासी अनिल लुनिया कहीं जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि कार की फ्यूल टंकी में पेट्रोल भरा हुआ था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, पार्षद लीलाधर पाल, राजेश शर्मा सहित अन्य लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
अरुण वोरा ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली तथा आग लगने के कारणों के संबंध में भी जानकारी ली। समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग को नियंत्रित कर लिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.