-विधायक ललित ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा बुधवार को लगाए सेवा संकल्प शिविर में कुल 45 आवेदन आए। यह शिविर वार्ड क्र. 35 डुंडेरा पश्चिम, क्र. 36 डुंडेरा पूर्व और वार्ड क्र. 37 जोरातराई के लिए था। डुंडेरा मंगल भवन में लगाए गए शिविर का अवलोकन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया। उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बिलकुल ठीक था। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने उन्हें स्वस्थ होना बताया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर शिविर में आए नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने संबोधन में कहा कि सरकार शिविर के बहाने आम लोगों के घरों तक पहुंच रही है। समस्याओं को जानने के बाद उनका निराकरण भी कर रही है। विधायक का कहना था कि यह प्रयास केवल आम लोगों को सुविधा प्रदान करना है। शिविर में महापौर परिषद के सदस्य रोहित धनकर, पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू समेत विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
-आवेदनों पर एक नजर
कुल प्राप्त आवेदन - 45
मौके पर निराकरण - 30
शेष - 15
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.