ब्रेकिंग

जिला न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र शुरू, नागरिकों को एक ही स्थान पर मिलेगी पुलिस और विधिक सहायता

222061120261058561002150552.jpg

-महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं पक्षकारों को एफआईआर, सम्मन-वारंट, पुलिस सत्यापन और निःशुल्क कानूनी सहायता की मिलेगी जानकारी

Image after paragraph


दुर्ग। जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में आम नागरिकों की सुविधा और सहायता के लिए पुलिस सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) प्रारंभ किया गया है। शुक्रवार, 6 नवंबर को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ प्रथम, कलेक्टर  अभिजीत सिंह तथा उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल की उपस्थिति में फीता काटकर इस सहायता केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।
पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य न्यायालय में आने वाले पक्षकारों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों को पुलिस संबंधी सेवाओं, कानूनी प्रक्रियाओं एवं आवश्यक मार्गदर्शन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। अब न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को पुलिस संबंधी जानकारी और सहायता के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को एफआईआर की प्रति प्राप्त करने, सम्मन एवं वारंट से संबंधित जानकारी, पुलिस सत्यापन तथा ई-फाइलिंग की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस पहल से न्यायालय परिसर में आने वाले नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी। विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर पुलिस सहायता एवं कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी मिलने से उनकी परेशानियां कम होंगी।
-कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित
उद्घाटन कार्यक्रम में तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुनीता टोप्पो, अष्टम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम सिंह मरकाम, नवम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंकज दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश कुमार भागवतकर, तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी वीरेन्द्र सिंह, चतुर्दश व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी पंकज शर्मा एवं पंचदश व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी  आयुष ताम्रकार उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष  साकेत मिश्रा एवं सदस्य रविशंकर मानिकपुरी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और अधिवक्तागण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से की सहायता केन्द्र का लाभ लेने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार की पुलिस संबंधी सहायता, आवश्यक जानकारी अथवा मार्गदर्शन की जरूरत होने पर पुलिस सहायता केन्द्र का उपयोग करें। विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.