दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति,पारंपरिक विरासत और जन-आस्था के महापर्व 'गौरी-गौरा उत्सव' को देखते हुए जिला प्रशासन से दुर्ग जिले के सभी प्रमुख तालाबों और घाटों की व्यापक साफ-सफाई कराने की पुरजोर मांग की है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कलेक्टर अभिजित सिंह से जनहित और जन-आस्था से जुड़े इस विषय पर जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गौरी-गौरा पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की आत्मा, यहां की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। दीपावली के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले इस लोक उत्सव से जिले के लाखों लोगों की अगाध श्रद्धा जुड़ी हुई है। ऐसे पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर जिले भर के तालाबों और उनके आसपास के घाटों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखना जिला प्रशासन, नगर पालिक निगमों और पंचायती राज संस्थाओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।डॉ. प्रतीक उमरे ने वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्ग जिले के शहरी और ग्रामीण,दोनों ही क्षेत्रों के कई प्रमुख तालाबों में इस समय भारी मात्रा में जलकुंभी,कचरा,प्लास्टिक,पुरानी पूजा सामग्री और गंदा पानी जमा है।गौरी-गौरा पर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में बाजे-गाजे के साथ तालाबों के घाटों पर पहुंचते हैं और पूरी रात धार्मिक अनुष्ठानों व पूजा-पद्धतियों का निर्वहन करते हैं। ऐसी स्थिति में तालाबों की गंदगी न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चुनौती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.