होम / दुर्ग-भिलाई / सब्बल से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
-आपसी विवाद में कमता कोसरे पर किए थे लगातार प्रहार, अस्पताल में हुई मौत; रानीतराई पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ा

दुर्ग। रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम आशोगा में आपसी विवाद के दौरान सब्बल से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर विधिवत जप्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 11 सितंबर 2026 को ग्राम आशोगा में कमता कोसरे और भूपेन्द्र टंडन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान भूपेन्द्र टंडन ने सब्बल से कमता कोसरे पर लगातार प्रहार कर दिया। हमले में कमता कोसरे गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल कमता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की पतासाजी शुरू की और कुछ ही समय में आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक सब्बल बरामद कर जप्त किया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचना जारी है।
-आरोपी गिरफ्तार, सब्बल जप्त
पुलिस के मुताबिक आरोपी भूपेन्द्र टंडन निवासी ग्राम आशोगा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग है। घटना में प्रयुक्त एक सब्बल जप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने घातक वस्तु से मृतक पर लगातार प्रहार किया, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
-इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रानीतराई हुबलाल चंद्राकर, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, आरक्षक क्रमांक 1247 पी. नागेश्वर राव तथा आरक्षक क्रमांक 1513 विजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-पुलिस ने की हिंसा से बचने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवाद और झगड़ों को हिंसक रूप न दें तथा किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। विवाद की स्थिति में शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास करें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिंसा एवं गंभीर आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.