दुर्ग-भिलाई

सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न

82912092026125722whatsappimage2026-09-12at6.25.12pm.jpeg

-प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण: विधायक ललित चंद्राकर

Image after paragraph


रिसाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्षों के सेवाकाल, सेवा, समर्पण एवं संकल्प की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल में मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, रिसाली नगर निगम चुनाव सह-प्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा एवं आशु चंद्रवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिसाली मंडल की बैठक वार्ड क्रमांक 28 स्थित वीआईपी नगर सामुदायिक भवन तथा मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक मरोदा टैंक स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्ययोजना तथा विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
-बूथ स्तर तक सेवा भाव पहुंचाने का आह्वान
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किए गए कार्य और उनका सेवा भाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस सेवा भाव को बूथ स्तर तक लेकर जाना है और प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाए।
चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़े के दौरान बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करें तथा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।
-मोदी का सेवाकाल अंत्योदय से सर्वोदय की यात्रा : कौशिक
भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्ष का सेवा काल अंत्योदय से सर्वोदय की यात्रा है। उन्होंने संगठन को नई दिशा देने के साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, लाभार्थी संपर्क एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे सेवा कार्यों में सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।
-महिला सशक्तिकरण पर जोर
रिसाली नगर निगम चुनाव सह-प्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश की नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
आशु चंद्रवंशी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर सेवा कार्य किए जाने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सुशासन एवं सेवा की गाथा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी सेवा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, मनोज सोनी, राजीव पाण्डेय, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री दसरथ साहू, गुड्डू झा, नरेन्द्र निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, वार्ड पार्षद सीमा साहू, अजीत चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास एवं शिखा तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुपेश यादव एवं मनोज साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष केशव महिपाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष डामन सार्वा सहित पार्षदगण एवं दोनों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.