बड़ी ख़बरें

साइबर ठगी से बचाव को लेकर नगपुरा में साइबर जागृति अभियान

735310820260750401001824968.jpg

दुर्ग। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा परिसर में संचालित प्राकृतिक एवं योगोपचार संस्थान आरोग्यम् नगपुरा के सभागृह में दुर्ग पुलिस की ओर से साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस चौकी नगपुरा के प्रभारी खेलन साहू ने उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
चौकी प्रभारी खेलन साहू ने सरल भाषा में एआई जनरेटेड आवाज, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट, फर्जी वीडियो कॉल, ओटीपी शेयरिंग, एपीके लिंक, अनजान कॉल सहित साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में समझाया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सड़क यातायात नियमों तथा नशे से जुड़े अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को अलग-अलग तरीकों से भयभीत या भ्रमित कर ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए और अनजान लिंक अथवा एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो उसे घबराने के बजाय तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए पुलिस की सहायता लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की शिकायत की प्रक्रिया तथा पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के संबंध में भी जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारी ने समाधान किया।
अभियान में गनियारी-नगपुरा, भेड़सर, अंजोरा और बोरई क्षेत्र के नागरिकों के साथ आरोग्यम् के डॉ. दानेश्वर, डॉ. आदित्य, डॉ. दिव्या सहित लक्ष्मीकांत कश्यप बिलासपुर, श्यामानंद उपाध्याय रायगढ़, लक्ष्मीकांत टावरी दुर्ग, अजी मैथ्यू दुर्ग, अकुल ठाकुर भिलाई, राजेश नायर भिलाई, के.आर. साहू कल्याणपुर, रेखा कोठारी अहमदाबाद तथा संस्थान के सचिव संतोष यादव उपस्थित रहे।
व्याख्यान के उपरांत संस्था की ओर से दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.