छत्तीसगढ़

मूर्तिकार चित्रकार संघ ने टोकन सिस्टम से किया गणेश प्रतिमा स्टॉल का पारदर्शी आवंटन

50031082026125944whatsappimage2026-08-31at6.28.12pm.jpeg

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के बैनर तले राजनांदगांव जिले के मूर्तिकार एवं कलाकारों के लिए गणेश प्रतिमाओं के विक्रय हेतु स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया 31 अगस्त को टोकन सिस्टम के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
गणेश प्रतिमाओं के विक्रय के लिए स्टॉल लगाने वाले जिले के मूर्तिकार कलाकारों को टोकन सिस्टम के माध्यम से स्टॉल आवंटित किए गए। संघ द्वारा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया, जिससे कलाकारों को समान अवसर उपलब्ध हो सके।
संघ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्टॉल आवंटन की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। इस दौरान कलाकार सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। संघ की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कलाकार सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के प्रदेश संयोजक देवानंद साहू ने कहा कि कलाकारों के हितों और उनके सम्मान के लिए संघ लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कलाकारों की एकजुटता और आपसी सहयोग से ही संघ को मजबूती मिल रही है। भविष्य में भी सभी कलाकारों के हित में इसी प्रकार मिलकर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। संघ ने स्टॉल आवंटन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कलाकार सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.