दुर्ग। जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 कैंप-1 में एक घर में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 16 हजार 930 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और 12 टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 16 हजार 930 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड 34 कैंप-1 स्थित एक घर में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। इस दौरान 12 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार सोनकर (52), कलीम खान (67), जी शिवा शंकर राव (47), आशीष ताम्रकार (42), श्रीधर्मांझी (55), प्रेमचंद (51), ऐन धन राजू (44), भगवत प्रसाद (60), सपन चंद्र डे (54), राजेंद्र कुमार कौशिक (61), दिनेश साओ (42) और बलजिन्दर सिंह (52) शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई-दुर्ग के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे।
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ-सट्टा सहित किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.