होम / बड़ी ख़बरें / भोजली की हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा रिसाली
बड़ी ख़बरें
-विधायक ललित चंद्राकर ने भोजली माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
.jpeg)
रिसाली। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और कृषि संस्कृति के प्रतीक भोजली पर्व का उल्लास रिसाली के वार्ड क्रमांक 02 स्थित रुआबांधा बस्ती में देखने को मिला। लोधी समाज द्वारा आयोजित भोजली एवं मंचीय कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भोजली माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों के खेतों में अच्छी फसल की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पर ढोल-नगाड़ों और भोजली गीतों की गूंज के बीच महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भोजली कलश लेकर मंगल गीत प्रस्तुत किए। भोजली गीत, पारंपरिक नृत्य और भक्तिमय वातावरण ने पूरे आयोजन को उत्सवी रंग प्रदान किया।
समाज को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भोजली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी, खेती और किसान भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति और कृषि के प्रति हमारी गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोधी समाज मेहनत, संस्कार और सेवा के लिए जाना जाता है तथा समाज के लोगों ने खेती-किसानी से लेकर समाज सेवा तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विधायक ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। संस्कृति मजबूत होगी तो समाज भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों का संकल्प है कि विकास का लाभ गांव-गांव और हर वर्ग तक पहुंचे। किसानों को खाद-बीज, सिंचाई सुविधाएं और उनकी उपज का सम्मानजनक मूल्य मिले तथा माताएं-बहनें और बच्चे शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने हर घर तिरंगा और नशामुक्त युवा अभियान में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
-मेधावी बच्चों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने मंचीय कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार को भी जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़कर वे समाज और देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, पार्षद सारिका साहू, प्रेम साहू, समाज अध्यक्ष दानेश्वर जंघेल, हरी वर्मा, आकाश वर्मा, छनक वर्मा, महेश चंदेल, मकसूदन वर्मा, गुलापा बाई, संतोषी वर्मा, मोंगरा चंदेल, हेमिन वर्मा, संत बाई, सुखी लोधी, गजानंद लोधी, खूबीराम लोधी, धर्मेन्द्र लोधी, सुशीला लोधी, पुनीत यादव, अशोक यादव, केशव कोसरे, बाबूराम साहू सहित समाज के सैकड़ों नागरिक, माताएं-बहनें और युवा उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.