बड़ी ख़बरें

भिलाई-3 में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय और परिवार न्यायालय कैम्प कोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन

63531082026133222whatsappimage2026-08-31at7.00.22pm.jpeg

-न्यायिक सुविधाओं के विस्तार से नागरिकों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर न्याय का लाभ

Image after paragraph


दुर्ग/भिलाई-3। नागरिकों को न्याय के और करीब लाने तथा न्यायिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भिलाई-3 में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय तथा परिवार न्यायालय (कैम्प कोर्ट–अतिरिक्त बैठक) का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला दुर्ग के पोर्टफोलियो न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति में न्यायालय का वर्चुअल शुभारंभ किया।
नई न्यायिक व्यवस्था शुरू होने से भिलाई-3 एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को न्यायिक कार्यवाहियों के लिए अधिक सुविधाजनक और निकटस्थ न्यायिक मंच उपलब्ध होगा। विशेष रूप से परिवार न्यायालय के कैम्प कोर्ट के प्रारंभ होने से पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों के पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर न्यायिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
-मुख्य न्यायाधिपति ने किया संबोधित
वर्चुअल उद्घाटन के बाद मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने मुख्य उद्बोधन दिया। उन्होंने न्यायिक सेवाओं के विस्तार और नागरिकों तक न्याय की आसान पहुंच को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में ऐसी सुविधाओं के महत्व को रेखांकित किया।
-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया स्वागत
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के. विनोद कुजूर ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भिलाई-3 तेजी से विकसित हो रहा महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां बढ़ती आबादी के साथ विभिन्न प्रकार की विधिक आवश्यकताएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई-3 में न्यायालयों की स्थापना अधिक सुगम, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित न्याय वितरण प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस पहल के पीछे माननीय मुख्य न्यायाधिपति का दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। नई न्यायिक सुविधा इसी परिकल्पना को धरातल पर साकार करने का प्रयास है।
-वीडियो के माध्यम से दिखाई गई न्यायिक सुविधा की झलक
उद्घाटन के तत्काल बाद भिलाई-3 में प्रारंभ किए जा रहे जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय तथा परिवार न्यायालय कैम्प कोर्ट से संबंधित संक्षिप्त वीडियो प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से प्रस्तावित न्यायिक सुविधा, उसकी प्रकृति और कार्यप्रणाली की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।
-धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दुर्ग सुमन एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य न्यायाधिपति, न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संबंधित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भिलाई-3 में नई न्यायिक सुविधा की शुरुआत को न्याय को नागरिकों के और करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में न्यायिक अधोसंरचना का विस्तार होने के साथ ही लोगों को अधिक सुगम, सुविधाजनक और नागरिक-केंद्रित न्याय व्यवस्था उपलब्ध होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.