ब्रेकिंग

स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने कांग्रेस ने बनाई रणनीति

22331082026125403whatsappimage2026-08-31at6.22.44pm.jpeg

-घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए भरवाए जाएंगे फॉर्म, मंडल स्तर पहुंचेगा अभियान
दुर्ग।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं मंडल अध्यक्षगण की आवश्यक बैठक सोमवार को राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” के दुर्ग ग्रामीण जिला प्रभारी विनोद तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य जिला कांग्रेस की मासिक बैठक के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना तथा अब तक अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति तय करना था।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर हटाओ आंदोलन के तहत घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाने का अभियान मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। इसके पश्चात सेक्टर एवं बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि “स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता में लगातार असंतोष देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ती रही है। स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को अब गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझेंगे और स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाएंगे। यह अभियान केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि आम जनता की परेशानी और उसके समाधान की लड़ाई है।”
स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि “प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ घर-घर पहुंचकर जनता को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जागरूक करेंगे तथा स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाएंगे। अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।”
बैठक में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, शमशीर कुरैशी, अय्यूब खान, विशाल देशमुख, रिवेंद्र यादव, प्रकाश ठाकुर, जामवंत गजपाल, संतलाल बंजारे, रविकांत ताम्रकर, लक्ष्मी साहू, करीम खान, पालेश्वर ठाकुर, राजेश मानिकपुरी, कमलेश साहू, उमेश साहू, देवेंद्र देशमुख, श्रीकांत वर्मा, अरुण साहू, रविन्द्र सिन्हा, राजेश साहू, जितेंद्र वर्मा, देवराज चतुर्वेदी, भारत भूषण सोनवानी, सरोजनी चंद्राकर, सुनीता चन्नेवार, लोचन यादव, महेंद्र निषाद, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, रोहित यादव, धरम बर्रे, टनेन्द्र ठाकरे, नंदकुमार साहू, चंद्रभानु साहू, विनोद कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, यगेन्द्र दिल्लीवार, जगदीश मारकंडे, घनश्याम बंछोर, लेखराम साहू, खिलेंद्र साहू, विनोद देशमुख एवं नर्मदा देशमुख सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.