ब्रेकिंग

धमधा रोड सब्जी मंडी में 600 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

16331082026130857whatsappimage2026-08-31at6.36.43pm.jpeg

-मोहन नगर पुलिस ने 2.40 लाख रुपये की नशीली दवाएं और 230 रुपये नगद किए जब्त
दुर्ग।
सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर पुलिस ने धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 600 नग नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये बताई है। इसके अलावा 230 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना मोहन नगर पुलिस को क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धमधा रोड सब्जी मंडी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 600 नग अल्प्राजोलम टैबलेट तथा 230 रुपये नगद बरामद हुए।
पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कृष्णा दास मानिकपुरी (25), निवासी कुदरा पारा, ग्रीन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशीली टैबलेट को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर बिक्री अथवा आपूर्ति करने के उद्देश्य से रखा था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 616/2026 दर्ज कर धारा 8, 22 एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में नशीली टैबलेट के स्रोत और इनके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
-पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर के पीएसआई भूपेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक जीतेश यादव, परस मांडवी, अमित वर्मा एवं तुषार सलामे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाओं के अवैध विक्रय, सेवन अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.