दुर्ग। शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एम.एससी. प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का जिला बालोद स्थित अर्जुंदा मत्स्य फार्म में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन, मत्स्य संवर्धन एवं प्रेरित प्रजनन की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ब्रूड स्टॉक प्रबंधन, हैचरी संचालन, मत्स्य बीज उत्पादन, तालाब प्रबंधन, जल गुणवत्ता परीक्षण, संतुलित आहार, रोग नियंत्रण तथा आधुनिक मत्स्य पालन की उन्नत तकनीकों का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। मत्स्य फार्म के विशेषज्ञों ने प्रेरित प्रजनन की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ. अलका मिश्रा एवं अनुराग मिश्रा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने मत्स्य विज्ञान के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हुए आधुनिक मत्स्य पालन की नवीन तकनीकों का अध्ययन किया।
प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या के. मिंज ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक दक्षता एवं अनुसंधान क्षमता के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं अमूल्य सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभाग ने अर्जुंदा मत्स्य फार्म के प्रबंधक एवं तकनीकी विशेषज्ञ प्रदीप सोनी जी का उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने भी इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए इसे अपने शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बतायाl
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.