दुर्ग-भिलाई

रामदेव बाबा दरबार में 29 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

74327072026125630whatsappimage2026-07-27at6.25.04pm.jpeg

दुर्ग। पुलगांव नाका स्थित नवकार परिसर के श्री रामदेव बाबा दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 जुलाई को गुरुदेव सोहनलाल बापजी (चालीसगांव, महाराष्ट्र) का गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे गुरुदेव सोहनलाल बापजी की महाआरती से होगा। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा गुरुदेव के जीवन एवं उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित भजनों की  प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया है। यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के  सानिध्य में आयोजित किए गए हैं। महोत्सव में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने भव्य एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं के लिए  वाटरप्रूफ पंडाल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन एवं सुश्री पायल जैन ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर गुरुदेव का आशीर्वाद और धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.