होम / दुर्ग-भिलाई / रिसाली को हरा भरा करने महापौर शशि ने पौध रोपण कर की शुरूआत
दुर्ग-भिलाई
- अलग-अलग वार्डो में 1600 से अधिक पौध रोपण

रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा अपने वार्ड क्षेत्र में आने वाले देहली पब्लिक स्कूल रिसाली पहुंची। उन्होंने रिसाली निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो में किए जाने वाले पौध रोपण की शुरूआत डीपीएस से की। वहां उन्होंने 20 से भी ज्यादा फलदार और छायादार पौध का रोपण की।
महापौर शशि सिन्हा ने इस दौरान पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल बच्चांे को पर्यावरण को स्वस्थ रखने की बात कहते हुए घरों के आस पास खाली जगहों पर पौध रोपण करने कहा। उन्होंने स्कूल परिसर में रोपे गए पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी स्कूली बच्चों को दी। स्कूल परिसर में वाइस प्रिंसिपल ने भी पौध रोपण किया। महापौर ने बताया कि पूरे रिसाली निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो मंे पौध रोपण किया जा रहा है। निगम के अधिकारी व वार्ड पार्षद प्रत्येक दिन पौध रोपण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए सेड्युल तैयार किया गया और लगभग 1600 पौध रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किय गया है।
-यहां हुए पौध रोपण ..

सघन पौध रोपण करने तैयार कार्यक्रम के तहत महापौर के अलावा अन्य पार्षदों ने भी पौध रोपण किया। तालपुरी की पार्षद सविता ढवस बी ब्लाॅक के बैडमिंटन कोर्ट, वार्ड 03 की पार्षद सारिका साहू ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर और वार्ड 05 माया यादव ने पौध रोपण किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.