होम / दुर्ग-भिलाई / विधायक ललित चंद्राकर ने भिलाई में कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन में लिया भाग
दुर्ग-भिलाई
-कर्मचारियों की पुरानी मांग हुई पूरी, अब बिना पैसे दिए होगा सीधा इलाज
.jpeg)
भिलाई। सिविक सेंटर कला मंदिर, भिलाई में छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित कैशलेस चिकित्सा क्रियान्वयन महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि "पहले कर्मचारियों को इलाज के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करना पड़ता था और बाद में क्लेम करने पर राशि मिलती थी। अब कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को सीधे अस्पताल में बिना किसी भुगतान के इलाज मिलेगा। यह व्यवस्था कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी राहत है।"
आगे उन्होंने कहा "कैशलेस चिकित्सा की मांग कर्मचारियों द्वारा बहुत लंबे समय से की जा रही थी। आज सरकार द्वारा इस मांग को पूरा कर दिया गया है। यह निर्णय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी बनेंगी। इससे कर्मचारियों को समय पर उपचार मिल सकेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।"
ललित चंद्राकर ने कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन, कर्मचारियों के हितों और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर सार्थक संवाद भी किया।
इस दौरान संघ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए जाने पर विधायक ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा "यह सम्मान मुझे जनसेवा और कर्मचारी हितों के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है।"
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर, लिखेश वर्मा, मिर्जा कासिम बैग, प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता, विजय कोचेंद्र, रमेश नैनी, विनोद सिंह एवं कैशलेस चिकित्सा सेवा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.