खेल

छत्तीसगढ़ स्टेट सब जूनियर फ़ीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप में कोरबा के प्रभमन सिंग एवं रायपुर की सावी गौरी बनी राज्य विजेता

176270720260638281001641234.jpg

-प्रभमन, देवांश,अहिलान,विवान, सावी, इशिका, परिधि, कासवी राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व 

Image after paragraph


भिलाई,दुर्ग। आल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा दिनांक 24 से 26 जुलाई तक जैन भवन सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट सब जूनियर फ़ीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप में कोरबा के प्रभमन सिंग मल्होत्रा /6 हजार रूपए एवं विजेता ट्रॉफी/  एवं बालिका वर्ग में रायपुर की सावी गौरी /6 हजार रुपए नगद एवं विजेता ट्रॉफी*ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य के विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जैन मिलन ट्रस्ट भिलाई  के अध्यक्ष मुकेश जैन, कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कन्हैया सोनी,जिला खेल अधिकारी एक्का,भारत की प्रथम नेशनल सब जूनियर शतरंज चेम्पियन रह चुकी श्रीमती गार्गी दास, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल,प्रदीप दास, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अनीस अंसारी,रमेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि,ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
     जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी एवं फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 19 जिलों के कुल 142 खिलाड़ियों के बीच 8 चक्रों की बाजी खेली गई। 
 सब जूनियर ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान पर देवांश जैन / रायपुर/ तृतीय अहिलान रॉय /रायपुर/चतुर्थ विवान रॉय / रायपुर/पांचवा अक्ष चोपड़ा/रायपुर /छठवां निभीष प्रधान /रायपुर/एवं बालिका वर्ग में द्वितीय इशिका मड़के /दुर्ग/तृतीय परिधि लिलहारे दुर्ग/ चतुर्थ कासवी जैन / दुर्ग/पांचवा हितांशी मुदलियार /रायपुर/छठवां स्थान निशिता त्रिपाठी /रायपुर/ने प्राप्त किया।

Image after paragraph


   बालक एवं बालिका वर्ग में शीर्ष 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया गया है ये चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
   इसके अलावा अंडर 7 बालक वर्ग में प्रथम अयांश फुलहर द्वितीय जेरेमिया जॉन बालिका वर्ग में प्रथम श्रीनिका रेड्डी,तनिष्का शिल्पी अंडर 9 बालक वर्ग में प्रथम मो ज़िदाम द्वितीय विहान जैन बालिका वर्ग में प्रथम अनिका गुप्ता  द्वितीय आन्या सिंह अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम वीं विराट अय्यर द्वितीय तारिणी मोक्ष बालिका वर्ग में प्रथम अनिका रेड्डी द्वितीय स्वरा बोरखडे सभी को मोमेंटो प्रदान किया गया।
   इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकेश जैन ने विजेता एवं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। 
  समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन के माध्यम से ही प्रतिभाएं निखरकर सामने आती है। भूतपूर्व राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज चेम्पियन श्रीमती गार्गी दास ने अपने अनुभव को साझा करते हुए खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की अपील की।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम अवॉर्डी सुश्री किरण अग्रवाल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में शतरंज के लगातार आयोजन हो रहे हैं लेकिन अब तक इंटरनेशनल मास्टर एवं ग्रैंड मास्टर जैसे खिलाड़ी यहां नहीं है इसके लिए कड़ी मेहनत,लगन और आत्मविश्वास से प्रयास किया जाए तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। समाज सेवी कन्हैया सोनी ने शानदार आयोजन के लिए संघ की सराहना करते हुए आगे सहयोग प्रदान करने का वादा किया। जिला खेल अधिकारी एक्का ने आयोजन को उच्च स्तरीय बताते हुए राज्य भर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रदीप दास ने प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ में शतरंज के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
    स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी एवं सहायक निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर शुभम बसोंने, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन, तथा अनिल शर्मा ,ओमप्रकाश बंदे,सुरेश होता,ममता देवांगन, दिव्यांशु उपाध्याय ने स्पर्धा को सफलता पूर्वक संपन्न करने में विशेष भूमिका अदा किया। 
     अतिथियों का स्वागत अनिल शर्मा, सुरेंद्र बल्लेवार,दिनेश जैन, श्रीमती माण्डले, इम्तियाज अली ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.