दुर्ग

अनीस रज़ा बने सीरत पाक कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष

772170720261616311001590251.jpg

दुर्ग। जामा मस्जिद इंतेज़ामिया कमेटी दुर्ग द्वारा शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था सीरत पाक कमेटी, दुर्ग शहर का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सैय्यद अनीस रज़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जामा मस्जिद इंतेज़ामिया कमेटी के सदर रिजवान खान एंव सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सैय्यद अनीस रज़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सीरत पाक कमेटी समाज में एकता, भाईचारे और हुज़ूर नबी-ए-करीम हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत के प्रचार-प्रसार के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
अपने संबोधन में सैय्यद अनीस रज़ा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी अमानत है। उन्होंने जामा मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी, के सभी पदाधिकारियों तथा मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से सीरत पाक कमेटी को और अधिक मज़बूत बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने सभी से दुआओं और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिल-जुलकर सीरत-ए-पाक के पैग़ाम को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
बधाई देने वालो मे हाफ़िज़ ज़ियाउल रहमान साहब, मोहसिन खान, जाकिर खोखर ,शेख शकील, साबिर चौहान ,अधिव्क्ता नोटरी तनवीर खान, सैय्यद आसिफ अली, इसाक अली, शरीफ खान, मोहम्माद उस्मानी, पाशी अली व सभी समाज के लोगो ने अनीस रज़ा को बधाई दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.