-तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक : विधायक ललित चंद्राकर
उतई। दशहरा मैदान उतई में दही हांडी एवं पोला महोत्सव के आयोजन से माहौल कृष्णमय हो गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दही हांडी उत्सव का आनंद भी लिया।
अपने संबोधन में विधायक चंद्राकर ने कहा कि यह आयोजन एकता, उत्साह और हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं का सुंदर संगम है। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का तीजा-पोरा तिहार हमारी माटी और कृषि संस्कृति का प्रतीक है। तीज में मातृशक्ति के अटूट विश्वास और सुहाग की कामना का भाव है, तो पोला पर्व हमारे अन्नदाता किसानों के सच्चे साथी नंदी-बैलों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। इस प्रकार के आयोजन लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ते हैं।
विधायक ने क्षेत्रवासियों को श्रीगणेश चतुर्थी, तीजा एवं पोला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजक जिला मंत्री युवा मोर्चा हर्ष चंदेल, उतई मंडल महामंत्री चंदू देवांगन, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विक्की सोनी, करगाडीह सरपंच एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण सेन, महामंत्री राकेश देवांगन, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि रुपेश पारख सहित गौकरण चंदेल, ममता चंदेल, रानी देशलहरे, भूपेन्द्र साहू, सत्यम चंदेल, पुरनेश चक्रधारी, कुणाल चक्रधारी, लोकेश चक्रधारी, युवराज चक्रधारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर पंचायतवासी शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.