दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक आज मुरमुंदा में आयोजित हुई। बैठक में हर साल की तरह इस साल भी दीवाली के पहले किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। किसानों की महापंचायत इस साल मुरमुंदा में आयोजित किया जाएगा जिसमें किसान और किसानी की समस्याओं पर चर्चा की जायेगी इसके अलावा सरकार की कृषि नीति, कार्यक्रम और योजनाओं की समीक्षा करके निर्णय लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक में मनमोहन साहू, विजय चौबे, चंद्रिका प्रसाद, वरूण कुमार, बोधनलाल, श्रवण कुमार, भुवन लाल, दयाराम, परसराम, गंगाधर, महेश साहू, ज्ञानेश्वर यादव, कामता निषाद, खोमेश्वर, भोपेश, तिलक साहू, निशित शर्मा, विष्णु साहू आदि क्षेत्रीय किसानों के अलावा संगठन के संजय ताम्रकार,संतु पटेल, बाबूलाल साहू, बद्री प्रसाद पारकर, उत्तम चंद्राकर, आई के वर्मा और राजकुमार गुप्त शामिल रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.