दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग पुलिस की सघन कार्रवाई, अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 114 लोगों पर कार्रवाई

353130720261442231001566910.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। 10 से 12 जुलाई 2026 तक चले अभियान के दौरान कुल 114 व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों के बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, तालाब, सुनसान स्थानों और अन्य संवेदनशील इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री के मामलों का भी खुलासा किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब और बिक्री से प्राप्त नगदी जब्त की।

Image after paragraph


सबसे अधिक कार्रवाई जामुल थाना क्षेत्र में 10 लोगों पर की गई। इसके अलावा उतई, नेवई और पुरानी भिलाई में 9-9, मोहन नगर में 8, भिलाई नगर और दुर्ग में 7-7, छावनी और नंदिनी नगर में 6-6, धमधा, खुर्सीपार और पाटन में 5-5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए कुल 114 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन विश्वास के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध शराब बिक्री या अन्य संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.