दुर्ग-भिलाई

रिसाली के 31 वार्डो में 150 कर्मचारी, कचरा संग्रहण कार्य पर नजर

44605022025115433whatsappimage2025-02-05at5.16.18pm.jpeg

-आयुक्त समेत अधिकारी-कर्मचारी फिल्ड में
रिसाली।
रिसाली निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने आयुक्त मोनिका वर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी मैदान में है। 31 वार्डो में 150 से ज्यादा कर्मचारी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य पर नजर रखे हुए है। इसका मुख्य उद्देश्य घरों से निकलने वाले कचरे का पूर्ण रूप से निष्पादन करना है।
    निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने माॅर्निंग विजिट के तहत एक के बाद एक वार्ड का भ्रमण कर रही है। इस दौरान न केवल नागरिकों को सहयोग करने की अपील कर रही है, बल्कि अपने मातहत कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से वार्ड वार गीला सूखा कचरा अलग-अलग होने या फिर नहीं होने का फिड बैक भी ले रही है। आयुक्त बुधवार को मैत्रीनगर, शक्ति विहार, इस्पात नगर, आशीष नगर एवं आजाद मार्केट वार्ड के कचरा संग्रहण कार्य की समीक्षा की।
-नदारद कर्मचारियों का कटेगा वेतन
आयुक्त के निर्देश पर 67 कर्मचारी अलग-अलग वार्डो में घर-घर दस्तक दे रहे है। वही कर्मचारियों पर नजर रखने 31 नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के सफाई दरोगा कचरा संग्रहण कार्य करने वाले सफाई मित्र की माॅनिटरिंग कर रहे है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि नदारद कर्मचारियों का वेतन कटौती करे।
-खाली प्लाट के मालिकों को नोटिस
काॅलोनी में कई आवासीय प्लाट ऐसे है, जो खाली है। खाली जगह होने की वजह से आस पास के रहवासी कचरा फेक रहे है। ऐसे जगहों को निगम अब फोकस कर रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि भूमि स्वामी का पता लगाकर उन्हें नोटिस जारी करे। गंदगी फैलाने पर जिम्मेदार मानते हुए उनसे जुर्माना वसूल करे।
-किराएदार ने की गड़बड़ी तो मकान मालिक दोषी
पाॅश कालोनी में कई लोग ऐसे है जो पेईंग गेस्ट रखे है। पढ़ने वाले अधिकांश लोग किराए के मकान में रह रहे है। किराएदार बचत खाना को पाॅलीथिन में पैक कर कचरा संग्रहण करने वालों को दे रहे है। आयुक्त ने कहा कि एक बार समझाईश देने के बाद दोबारा गलती करने पर मकान मालिक से जुर्माना वसूले।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.