दुर्ग

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

255120720261336041001561035.jpg

प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति के संयोजक विष्णु पाठक की पहल पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह 

भिलाई । राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए रिसाली, भिलाई निवासी वीर जवान रजनीकांत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
डीजीपी अरुण देव गौतम ने शहीद रजनीकांत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शहीद की पत्नी पिंकी साहू, परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। डीजीपी गौतम ने शहीद की पत्नी से आत्मीय चर्चा कर परिवार का हालचाल जाना और आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर पुलिस परिवार हरसंभव सहयोग के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति के संयोजक विष्णु पाठक ने वर्ष 2009 के मदनवाड़ा नक्सली हमले की हृदयविदारक घटना का उल्लेख करते हुए शहीद रजनीकांत सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज का नैतिक दायित्व है। उनकी प्रेरणा और बलिदान नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
विष्णु पाठक ने कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने और उनके परिवारों के सम्मान के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि समाज उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी न भूले।
श्रद्धांजलि सभा में प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, महासचिव रंग बहादुर सिंह, समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद रजनीकांत सिंह के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर तथा उनके अमर बलिदान को नमन करते हुए किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.