ब्रेकिंग

महापौर परिषद की बैठक:रिसाली के नागरिकों को राहत, नहीं बढ़ा टैक्स, एमआईसी ने शिक्षा उपकर से राहत दिलाने शासन को लिखा पत्र

55905062026113947whatsappimage2026-06-05at5.07.34pm.jpeg

रिसाली। रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा और उनके सद्स्यों ने नागरिकों को राहत दी है। शुक्रवार दोपहर को हुई महापौर परिषद के बैठक में नागरिकों से लिए जाने वाले टैक्स को पिछले साल की तरह यथावत रखा है। किसी प्रकार की बढ़ोतरी नही की गई है। वहीं परिषद के सद्स्यों ने शासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। जिसमें शिक्षा उपकर की राशि को हटाने की मांग रखेंगे। 
    महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026-27 में सम्पत्ती कर व अन्य कर का स्लैब यथावत रहेगा। एमआईसी मेंमबरों का कहना था कि उनके निर्णय से आम नागरिकों को राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर निगम क्षेत्र में स्वयं का स्कूल नहीं होने पर शिक्षा उपकर की राशि को नहीं लिए जाने के लिए शासन को शहर सरकार पत्र लिखेगी। महापौर परिषद की बैठक में एमआईसी जहीर अब्बास, संजू नेताम, सनीर साहू, रोहित धनकर, जमुना ठाकुर, ममता यादव, रंजीता बेनुआ, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे समेत सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
लकड़ी रखने बनेगा शेड ..
महापौर परिषद ने मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराए जाने टेण्डर शीघ्र जारी करने का निर्णय लिया। वहीं मुक्तिधाम मे लकड़ी को सहेज कर रखने के लिए पांच-पांच लाख की लागत से शेड तैयार करने के लिए प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेजने का निर्णय लिया है।
शीघ्र शुरू होगा दशहरा मैदान का सौंदर्यीकरण..
महापौर परिषद की बैठक में दशहरा मैदान रिसाली को सजाने जारी निविदा दर को स्वीकृत किया है। शीघ्र ही अब मैदान का सौंदर्यीकरण होगा। दशहरा मैदान में गेट, शेड मरम्मत के अलावा लाईट और बेडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। 
42 प्रकरणों का अनुमोदन ..
महापौर परिषद ने सामाजिक सुरक्षा साहयता योजना के तहत कुल 42 प्रकरणों का अनुमोदन किया। इसमें राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजन के 23, विधवा पेंशन के 05, परिवार सहायता योजना के 11, सुखद सहारा पेंशन योजना के 01 और नवीन मुख्यमंत्री पेंशन योजना के 02 प्रकरण शामिल है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.