दुर्ग। जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरकॉम सेवा को पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर तथा रेड क्रॉस सदस्य दुष्यंत देवांगन ने सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 500 बिस्तरों वाले जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीज स्थानीय एवं अन्य जिलों से उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच त्वरित संवाद और समन्वय के लिए इंटरकॉम सुविधा अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में आपातकालीन विभाग तथा मातृत्व एवं शिशु विभाग में इंटरकॉम सेवा निष्क्रिय अवस्था में है, जिससे कार्य संचालन और मरीजों की सुविधा प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में जिला चिकित्सालय में इंटरकॉम सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन वर्तमान में यह सेवा बंद है। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरकॉम सेवा को शीघ्र बहाल किए जाने की मांग की गई है।
इस पर सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज ने मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों ने उम्मीद जताई कि इंटरकॉम सुविधा पुनः शुरू होने से मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल स्टाफ को काफी सुविधा मिलेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.