-विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने होनहार बच्चों का किया इस्तकबाल

भिलाई। सैय्यदी मदरसा एकता नगर में स्थानीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा में विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने होनहार बच्चों का इस्तकबाल भी किया। इस मदरसे में विधायक निधि से ₹10 लाख की राशि से निर्माण कार्य होना है। इसकी शुरूआत विधायक कोर्सेवाड़ा व अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान विधायक कोर्सेवाड़ा ने सय्यदी ट्यूशन में पढ़ने वाली फरहत परवीन के सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 93.2% लाने पर ₹10 हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने यहां सैय्यदी ट्यूशन के दो और छात्रों को ₹10000 देने की घोषणा की। उन्होंने यहां पढ़ने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद दिलीप पटेल, चरोदा भाजपा अध्यक्ष ए गौरी शंकर, पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे, रामकुमार साहू, टी रामना, हाजी मुनीर अहमद शाह, हाजी हामिद खान अशरफी, अब्दुल सत्तार, मस्जिद कमेटी के सदर रुस्तम खान, वर्किंग कमेटी के सदस्यगण रईस अहमद, तौहीद खान, नसीम खान, अजहर खान, आरिफ खान, अबुल हसन, मोहम्मद अली, नौशाद अली, अब्दुल रहमान ठेकेदार, रियाज खान, सिराज खान, फिरोज अहमद खान, अयान शाह, अमान शाह, अदीब शाह , मोहम्मद हसन, वाजिद अंसारी, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद इरफान सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान हज कमेटी के पूर्व सदस्य हमीद अहमद शाह ने मंच का संचालन किया और आखिर में आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.