धमतरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) बेचते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ कार, नकदी और मोबाइल सहित कुल 2.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बस स्टैंड के पीछे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (CG-13-C-4422) में दो युवक अवैध मादक पदार्थ रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 47 हजार रुपये आंकी गई है।
जब्त सामग्री में शामिल..
10.30 ग्राम हेरोइन (कीमती 47,000 रुपये)
नगद 12,000 रुपये
मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (कीमती 1,50,000 रुपये)
आईफोन 11 (कीमती 10,000 रुपये)
वीवो Y31 मोबाइल (जियो सिम सहित, कीमती 10,000 रुपये)
अन्य सामग्री (लाइटर एवं एल्युमिनियम फॉयल)
जब्त कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 2,29,020 रुपये बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी..
1. कमर रजा (28 वर्ष), निवासी सदर बाजार, धमतरी
2. मोहम्मद शोएब अख्तर (26 वर्ष), निवासी केला बाड़ी, दुर्ग
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की चेतावनी..
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई है कि वे ऐसे अवैध कार्यों से बाज आएं, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.