दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद राजस्व अधिकारी आरके बोरकर के मार्गदर्शन में निगम का राजस्व विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। लंबे समय से बकाया कर राशि जमा नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में आज राजस्व विभाग की टीम, सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक संजय मिश्रा, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, अतिक्रमण प्रभारी परमेश्वर कुमार,खिलावन शर्मा, नितिन श्रीवास के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 49 में पहुंची, जहां बकायादार जे.एन. मेहता के यहां 46,510 रुपये एवं आर. एस. कोचर 1,04272 रूपये की बकाया राशि लंबे समय से जमा नहीं किए जाने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने अन्य बकायादारों को भी सख्त चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बकाया राशि जमा नहीं की गई तो इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के सभी करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे निगम के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और समय पर करों का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा लगातार समझाइश और सूचना देने के बावजूद यदि बकाया जमा नहीं किया जाता है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.